Search

गिरिडीहः लंबित छात्रवृत्ति के विरोध में छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Giridih : ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति के विरोध में  झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया. मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से टावर चौक तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.


संगठन के नेताओं ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति लंबित है. इसके चलते छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मोर्चा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने छात्रवृत्ति राशि जारी करने के लिए निर्देश दिया है. 

 

छात्र नेता अभय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी कर रही है. यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में विशाल झा, रौनक मिश्रा, रवींद्र कुमार, राज पांडे, अंकित, पंकज, बडी, प्रिंस राहुल, अनीशा हेंब्रम, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, जोतोनी कुमारी, सविता कुमारी, प्रेमलता मरांडी, बबली मरांडी, प्रियांशु टुडू, प्रिया टुडू सहित अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp