Search

गिरिडीहः श्याम की भक्ति में सराबोर हुआ शहर, 1500 भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा

लाल-पीले परिधानों में सजी महिलाएं, गुलाबी-पीले वस्त्रों में पुरुष व बच्चे श्याम बाबा के जयकारे लगाते भक्ति रस में सराबोर दिखे. यात्रा में वाहनों पर भगवान शिव व संकटमोचन हनुमान का आकर्षक दरबार सजाया गया था.
 
Giridih : फागुन आयो रे, मस्ती छायो रे… जैसे भजनों से गिरिडीह शहर गुंजायमान है. श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को श्री श्याम मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई. हाथों में निशान थामे करीब 1500 श्याम भक्तों ने कतारबद्ध होकर यात्रा में हिस्सा लिया.

लाल-पीले परिधानों में सजी महिलाएं, गुलाबी-पीले वस्त्रों में पुरुष व बच्चे श्याम बाबा के जयकारे लगाते भक्ति रस में सराबोर दिखे. यात्रा में वाहनों पर भगवान शिव व संकटमोचन हनुमान का आकर्षक दरबार सजाया गया था.

श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा तिरंगा चौक, बड़ा चौक, गांधी चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने निशान अर्पित किए. समिति के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन निशान की विधि-विधान से पूजा हुई और दूसरे दिन निशान यात्रा निकाली गई. शुक्रवार को श्याम बाबा का पाठ व भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही