Search

गिरिडीह: कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ रामचरितमानस पाठ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Giridih :  जिले के सिरसिया ब्लॉक रोड से आज बड़े ही धूमधाम और बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा बरगंडा, टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर से होते हुए वापस सिरसिया छठ घाट पहुंचेगी, जहां पूरे विधि विधान के साथ कलश में पवित्र भरा जाएगा और मंदिर परिसर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ किया जाएगा. 

 

Uploaded Image


भव्य कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ सह हनुमंत, राधा कृष्ण एवं शिव दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ. इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा इलाका भक्ति की लहर में डूब गया. शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और भक्तों के जयकारों ने वातावरण को दिव्य बना दिया. 

 

Uploaded Image

 

मुख्य पुरोहित आचार्य सरोज कुमार पांडेय ने बताया कि अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू हो चुका है. कल 7 फरवरी से रामचरितमानस पाठ और सभी देवी-देवताओं का पूजन आरंभ होगा.  11 फरवरी को हनुमंत, राधा कृष्ण एवं शिव दरबार की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा. जबकि 12 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp