Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

WPL फाइनल: आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने जताई खुशी, शेयर किया पोस्ट

बीती रात वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा फाइनल मैच खेला गया. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : बीती रात वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा फाइनल मैच खेला गया. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली. स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया और खिताब अपने नाम किया.


अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया


आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस जीत पर खुशी जताई. अनुष्का ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आरसीबी वुमेंस टीम की ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा-आरसीबी वुमेंस टीम ने फिर कमाल कर दिखाया. इतिहास दोहराया गया.

 

स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरी बार खिताब


डब्ल्यूपीएल में चार साल में यह आरसीबी का दूसरा खिताब है. साल 2024 में भी स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती थी. अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर टीम को चैंपियन बनाया.

अनुष्का शर्मा की लंबे समय से फिल्मों से दूरी


अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उन्होंने आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में लीड रोल निभाया था. 2022 में वे ओटीटी फिल्म ‘कला’ के गाने में नजर आई थीं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है.फिलहाल अनुष्का अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं और इस बीच उन्होंने आरसीबी की महिला टीम की जीत पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही