Search

 
 
 

गिरिडीहः सरिया में ज्वेलरी दुकान का शटर काट लाखों के जेवर ले उड़े चोर

दुकानदार ने घटना की जानकारी तुरंत सरिया थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी बाजार में सोमवार व मंगलवार की दरम्यानी रात चोरों ने रानी ज्वेलर्स नामक दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और लगभग पांच लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए.

 

बताया जा रहा है कि दुकान मुख्य सड़क पर स्थित है, बावजूद इसके चोरों ने इतनी बारीकी से घटना को अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी. दुकान मालिक ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे. मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि शटर कटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. यह देख उनके होश उड़ गए.


दुकानदार ने घटना की जानकारी तुरंत सरिया थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके. इस वारदात से चिचाकी बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही