Search

गिरिडीहः बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, दबकर बाइक सवार की मौत, दो लोग घायल

हादसे के कुछ देर बाद ही घायल आशीष कुमार मंडल की मौद हो गई. वह हीरालाल मंडल का पुत्र था. दो घायलों में सचिन कुमार वर्मा (पिता नारायण महतो) व एक अन्य युवक शामिल है. खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी.
 
बाइक पर गिरा पेड़.

Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी के बेरकट्ठा में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे तेज आंधी व बारिश में एक बड़ा हादसा हो गया. घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के कुछ देर बाद ही घायल आशीष कुमार मंडल की मौद हो गई. वह हीरालाल मंडल का पुत्र था. दो घायलों में सचिन कुमार वर्मा (पिता नारायण महतो) व एक अन्य युवक शामिल है. खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी.

घटना के बाद घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही