Search

 
 
 

रांची: आंधी-बारिश से पेड़ों की डालियां टूटीं, आवागमन बाधित, गर्मी से मिली राहत

गुरुवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी-बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया. कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया. शहर के एसएसपी कार्यालय के सामने एक विशाल पेड़ की डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई.
 

Ranchi: गुरुवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी-बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया. कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया. शहर के एसएसपी कार्यालय के सामने एक विशाल पेड़ की डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई. इस कारण कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.


हालांकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्यवस्था संभाली और जाम को जल्द ही हटाकर यातायात सामान्य करवाया. इधर, तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया. हल्की ठंडक का एहसास होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही