Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : GT रोड में ट्रक ने खड़े डंपर में मारी टक्कर, ट्रक चालक की मौत

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अटका में गुरुवार शाम डंपर और ट्रक की भीषण टक्क हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान बक्सर (बिहार) निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.
Advertisement
Advertisement

Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अटका में गुरुवार शाम डंपर और ट्रक की भीषण टक्क हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान बक्सर (बिहार) निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. 

 


मिली जानकारी के अनुसार, तार लदा ट्रक पश्चिम बंगाल से बगोदर होते हुए बिहार जा रहा था.  इसी दौरान ट्रक ने जीटी रोड पर खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला. 

 

इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही