Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे शिक्षक, ट्रक चालक फरार

पचंबा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. वन विभाग कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी.
 

Giridih :  पचंबा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. वन विभाग कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चालक शिक्षक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, कार चालक (JH-11AS-6524) पेशे से शिक्षक हैं और वे मधैया टोला प्राथमिक उच्च विद्यालय ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही ट्रक (NL-01K-2778) ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी.

 

शिक्षक के अनुसार, ट्रक ने कार को दाईं ओर से घसीटते हुए कुछ दूरी तक धकेल दिया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला.

 

इधर घटना की सूचना पाकर पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे से हटवाया. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही