Search

 
 
 

Giridih :  तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित रानीखावा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 13 वर्षीय  बताई जा रही है.
 
  • कमल फूल निकालने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे

Giridih : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित रानीखावा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 13 वर्षीय  बताई जा रही है. 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, हार्दिक रजक और प्रेम रजक शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे स्थित तालाब में कमल के फूल निकालने गए थे. इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए. बताया गया कि उनके साथ मौजूद एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी.

 

Uploaded Image

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

 

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

एक साथ दो बच्चों की मौत की खबर से पूरे रानीखावा इलाके में मातम पसर गया है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है. 

 

गिरिडीह की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही