Search

 
 
 

गिरिडीह : क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद-मारपीट, दो गंभीर रूप से घायल

पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते हुए मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया. कहासुनी से शुरू हुई यह तकरार हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Giridih :  पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते हुए मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया. कहासुनी से शुरू हुई यह तकरार हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई है. घायलों की पहचान नियाज और रजा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज चल रहा है. 

 

Uploaded Image

 

छोटी सी बात को लेकर आपस में भिड़े बच्चे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चे खेल रहे थे. इसी बीच किसी छोटी-सी बात को लेकर वे आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया. दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, तो कहासुनी मारपीट में बदल गई. 

 

इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी. इसके बाद घटना की जानकारी पचंबा थाने को दी गई, इंस्पेक्टर मंटू कुमार और थाना प्रभारी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

 

एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ 

पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी के साथ हालात को काबू में किया और एक युवक को हिरासत में लिया. घटनास्थल पर किसी बात को लेकर तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है. 

 

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने पर दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही