Search

 
 
 

गिरिडीह : ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद

गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के डंगाल इलाके में साइबर ठगी के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा हुआ है. गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को साइबर थाना की टीम ने छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के डंगाल इलाके में साइबर ठगी के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा हुआ है. गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को साइबर थाना की टीम ने छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार मंडल (उम्र 19 वर्ष), पिता कैलाश मंडल और मिथुन कुमार मंडल (उम्र 19 वर्ष), पिता राजू मंडल के रूप में हुई है. दोनों आरोपी देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटाड़ गांव के निवासी हैं.

 

Uploaded Image

 

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को Delhi Jal Board Update.apk, Electricity Bill Update.apk और NDMC Bill Update.apk जैसे फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन भेजते थे. इन ऐप्स को डाउनलोड करने पर पीड़ितों के मोबाइल फोन हैक हो जाते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे.पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं. जब्त मोबाइल नंबरों से जुड़ी अब तक कुल 7 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं. इस आधार पर साइबर थाना में 18 जुलाई को कांड संख्या 27/2025 दर्ज किया गया है.

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व साइबर डीएसपी आबिद खां ने किया. उनके साथ साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पु.नि. गुंजन कुमार, सअनि गजेन्द्र कुमार, अहिल्यापुर और गांडेय थाना प्रभारी समेत पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.पुलिस ने बताया कि इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है. साइबर ठगी नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई गई है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही