Search

 
 
 

गिरिडीह : बाइक की डिक्की से 3 लाख उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार

जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से 3 लाख रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला पुलिस ने महज एक सप्ताह के अंदर सुलझा लिया. 15 अप्रैल को केसवारी बाजार के पास हुई इस वारदात में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम ने प्रेस वार्ता कर दी.
 

Giridih: जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से 3 लाख रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला पुलिस ने महज एक सप्ताह के अंदर सुलझा लिया. 15 अप्रैल को केसवारी बाजार के पास हुई इस वारदात में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम ने प्रेस वार्ता कर दी.

 

घटना के संबंध में बताया गया कि बालेडीह निवासी मंजू देवी (44) ने भारतीय स्टेट बैंक की सरिया शाखा से 3 लाख रुपये निकाले थे. रकम को मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर लौटते समय फल खरीदने के दौरान चोरों ने मौका ताड़कर पूरी राशि उड़ा ली थी. घटना को लेकर सरिया थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया था.

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की, और दो लोगों को गिरफ्तार किया.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुर्शीद अंसारी (37), निवासी बिशनपुर पचंबा और मोहम्मद साबिर अंसारी (50), निवासी पचंबा के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया.

 

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ग्लैमर बाइक (JH 11 AA 7883), दो मोबाइल फोन और चोरी की रकम में से 15 हजार रुपये नगद बरामद किए गए. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

धनंजय राम ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बाकी राशि की बरामदगी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. इस सफलता से इलाके में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही