Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शादी समारोह रणक्षेत्र में तब्दील, मामूली विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार बाराती घायल

जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरहबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए.
Advertisement
Advertisement
  • वरमाला में शामिल होने को लेकर लड़का व लड़की पक्ष में हुआ विवाद
  • शादी समारोह रणक्षेत्र में तब्दील
  • जमकर चले लाठी-डंडे
  • चार बाराती गंभीर रूप से घायल

Giridih : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरहबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए.

 

घायलों के परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गप्पई गांव से बारात जमुआ के बेरहबाद पहुंची थी. बरात के स्वागत के बाद वरमाला की तैयारी चल रही थी, तभी लड़की पक्ष की ओर से वरमाला में दूल्हे के साथ सिर्फ पांच लोगों को आने की बात कही गई.

 

जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और समारोह स्थल रणक्षेत्र में बदल गया. इस मारपीट की घटना में चार बाराती घायल हो गए.

 

घायलों की पहचान कमल दास (35 वर्ष), कारु दास (24 वर्ष), दलेश्वर दास (21 वर्ष) और सनोज कुमार दास (29 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गप्पई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.


घटना के बाद परिजन बाइक से सभी घायलों को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद शादी समारोह में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही