Search

 
 
 

जूनियर डॉक्टर व इंटर्न के लिए 10 करोड़ की छात्रवृत्ति मंजूर

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न के लिए बड़ा फैसला लिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति मद में 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न के लिए बड़ा फैसला लिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति मद में 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

 

सरकार के इस फैसले से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में काम कर रहे जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न को सीधा लाभ मिलेगा. उन्हें तय दर के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी.जारी आदेश के अनुसार, संबंधित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक इस राशि की निकासी और खर्च के जिम्मेदार होंगे. वहीं विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह इसके नियंत्रण पदाधिकारी होंगे.

 

छात्रवृत्ति का भुगतान कार्यरत डॉक्टरों और इंटर्न की वास्तविक संख्या के आधार पर किया जाएगा. इसके साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर महीने की 7 तारीख तक उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को देना जरूरी होगा.इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री और आंतरिक वित्तीय सलाहकार की मंजूरी भी मिल चुकी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही