Search

 
 
 

संविदा पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय काम से दूर रखने का आदेश

राज्य के मुख्य सचिव ने संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को वित्तीय कार्यों से दूर रखने का आदेश दिया है. ट्रेजरी से वेतन सहित अन्य मदों में हुई फर्जी निकासी मामले के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है.
 
मुख्य सचिव अविनाश कुमार फाइल फोटो

Ranchi :  राज्य के मुख्य सचिव ने संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को वित्तीय कार्यों से दूर रखने का आदेश दिया है. ट्रेजरी से वेतन सहित अन्य मदों में हुई फर्जी निकासी मामले के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है.

 

मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न जिलों के कार्यालयों में वेतन मद से अवैध निकासी की गंभीर अनियमितताएं प्रकाश में आयी है. इसमें कर्मचारियों के डाटा से छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेज के आधार पर निकासी का मामला प्रकाश में आया है.

 

ऐसे में एक ही कार्यालय में लंबे समय से वित्तीय कार्य से जुड़े वरीय लेखा सहायक, लेखा सहायक, लेखा अधीक्षक, लेखापाल और विपत्र लिपिकों का तबादला किया जाये. साथ ही संविदा या एक मुश्त मानदेय के आधार पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से दूर रखा जाये.

 

मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी किये गये इस आदेश को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और राज्य के सभी उपायुक्तों को भेजा गया है. साथ ही इसका अनुपालन कर 30 मई तक वित्त विभाग को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही