Search

 
 
 

गिरिडीह: महिला का मिला था शव, दूसरी शादी के लिए पति ने की थी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीपहाड़ी जंगल में 30 जनवरी को एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए, आरोपी पति जाबीर अंसारी और सास जैबुन निशा को गिरफ्तार किया है.
 

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीपहाड़ी जंगल में 30 जनवरी को एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए, आरोपी पति जाबीर अंसारी और सास जैबुन निशा को गिरफ्तार किया है. 

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया था. SIT ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एवं तकनीकी टीम को भेजकर सघन जांच शुरू की. 

 

पुलिस ने जांच के दौरान लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई, जिसमें डुमरी थाना क्षेत्र से 28 जनवरी 2026 को लापता शाहिना प्रवीण का मामला सामने आया. पुलिस ने परिजनों को घटनास्थल पर बुलाकर शव की पहचान कराई. जिसमें अधजले कपड़ें, शरीर पर पुराने निशान और घटनास्थल पर गिरी चूड़ियों के आधार पर मृतका की पहचान डुमरी थानाक्षेत्र के चिनो निवासी शाहिना प्रवीण, पति– जाबीर अंसारी के रूप में हुई.

 

वहीं, मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने बगोदर थाने में लिखित शिकायत कर हत्या कर शव जलाने का मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति जाबीर अंसारी और सास जैबुन निशा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शाहिना प्रवीण को कारीपहाड़ी जंगल ले जाकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया.

 

पुलिस की जांच में सराफत अंसारी, वकील अंसारी उर्फ रॉकी, गुड्डु अली तथा दो किशोरों की संलिप्तता भी सामने आई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पति जाबीर अंसारी दूसरी शादी की नीयत से पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. 

 

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, 5 मोबाइल फोन, मृतका के कपड़े, चूड़ियां, टूटा हुआ क्लिप, अभियुक्तों के पहने कपड़े, माचिस, बोतल और जुट का बोरा बरामद किया है. इस पूरे मामले का खुलासा बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में बगोदर थाना प्रभारी विनय यादव ने किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही