Ranchi : गुरूवार को झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक हुई. यह बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े अहम निर्णय लिए गए. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
हालांकि, नगर निकाय चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से मंत्रिमंडल के फैसलों को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई.
सूत्रों के अनुसार, पास किए गए प्रस्तावों में प्रशासनिक, विकासात्मक एवं नीतिगत विषय शामिल हैं. विस्तृत जानकारी आचार संहिता समाप्त होने के बाद साझा की जा सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment