Ranchi : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव प्रक्रिया पर सीधी निगरानी रखने और आम लोगों की शिकायतों को तुरंत सुनने के लिए आयोग कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम शुरू किया गया है.
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी और आम नागरिक चुनाव से जुड़ी किसी भी समस्या, अनियमितता या सूचना को सीधे आयोग तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8987791131 और 8987791132 जारी किए गए हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की पूरी अवधि के दौरान यह कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रहेगा. यहां आने वाली हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके.
आयोग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी चुनावी नियमों का उल्लंघन या किसी तरह की परेशानी दिखे, तो बिना देर किए कंट्रोल रूम को सूचित करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment