Search

 
 
 

गोइलकेरा प्रखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन का हुआ गठन, प्रिंस खान अध्यक्ष व संजीव बने सचिव

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा हाई स्कूल मैदान प्रांगण में गुरुवार को प्रखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सह चुनाव संपन्न हुआ.
 

Goilkera(Nitish Thakur) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा हाई स्कूल मैदान प्रांगण में गुरुवार को प्रखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सह चुनाव संपन्न हुआ. यह बैठक सह चुनाव जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कश्मीर कांडेयाग की देखरेख में हुआ.

 

इस दौरान सर्व सहमति से प्रिंस खान अध्यक्ष व संजीव बहांदा चुने गए. इस मौके पर मौजूद संघ के सचिव संजीव बहांदा ने कहा कि पिछले वर्ष क्षेत्र के बहुत सारे एथलीट राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिससे क्षेत्र का मान बढ़ रहा है.

 

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड के एथलीटों को आगे बढ़ाने में जो भी सहयोग होगा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गोइलकेरा प्रखंड में एथलेटिक्स के क्षेत्र में बहुत बड़े खिलाड़ी निकले हैं. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेन्द्र हांसदा, अजय नायक, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार बहांदा, राहुल बोबोंगा और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.

 

विधायक जगत माझी है मुख्य संरक्षक


संघ के मुख्य मनोहरपुर के विधायक संरक्षक- जगत माझी,संरक्षक- पदेन प्रखंड विकास पदाधिकारी गोइलकेरा,थाना प्रभारी गोइलकेरा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट धर्मेन्द्र हांसदा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय नायक शामिल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही