Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः महादेव तालाब के पास अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही गश्ती दल के पदाधिकारी प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देख युवक भागने लगा. जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए युवक का नाम मो. रमजान अंसारी है. वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी का रहने वाला है.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह शहर के महादेव तालाब के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तालाब के पास एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है. 

 

 

सूचना मिलते ही गश्ती दल के पदाधिकारी प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देख युवक भागने लगा. जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए युवक का नाम मो. रमजान अंसारी है. वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी का रहने वाला है. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो कमर की बायीं ओर खोंसा हुआ देसी पिस्टल बरामद हुआ, जिसमें एक 315 बोर का जिंदा कारतूस लोड था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 57/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक प्रकिया के बाद जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही