Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन मोड़ के समीप कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन मोड़ के समीप कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलगुन्दा निवासी 25 वर्षीय रामेश्वर सोरेन, पिता रवि लाल सोरेन के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर सोरेन अपने ससुराल दुधपनिया (पीरटांड़ थाना क्षेत्र) से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मधुबन मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर ही गिर गई और युवक लहूलुहान हो गया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा. जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाने ले आई. वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान रामेश्वर सोरेन को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना की जांच की जा रही है. वहीं, पुलिस फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

 

इस हृदय विदारक घटना पर अलगुन्दा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुलमोहमद अंसारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, युवा समाजसेवी ताज अंसारी तथा मुखिया संघ अध्यक्ष भगरत मंडल ने परिजनों को अस्पताल पहुंचकर सांत्वना दी और सहायता का भरोसा दिलाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही