Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः ट्रेन की चपेट में आकर बेंगाबाद के युवक की मौत

हरिचक के समीप ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेंगाबाद निवासी बबलू दास के रूप में हुई है.पुलिस ने घटनास्थल पक पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : कोडरमा-सलैया रेल सेक्शन में मधुपुर जाने वाली रेल लाइन पर गुरुवार को दिल दहलानेने वाला हादसा हुआ. हरिचक के समीप ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेंगाबाद निवासी बबलू दास के रूप में हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत रेलवे व स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पक पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घर के युवा सदस्य की मौत से परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही