Search

 
 
 

गिरिडीह: शादी समारोह से मोबाइल चोरी करके भागे युवक को दबोचा

शहर के बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोईमारा, उड़नाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है.
 
  • पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

Giridih: शहर के बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोईमारा, उड़नाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है.

 

मामले को लेकर उड़नाबाद निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात एक शादी समारोह में मंटू वर्मा भी शामिल हुआ था. इसी दौरान उसने मौका पाकर वहां से तीन मोबाइल फोन और एक पर्स चोरी कर लिया और फरार हो गया. शुक्रवार दोपहर जब वह बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास दिखा, तो रोहित और अन्य लोगों ने उसे पहचान लिया. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी.

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई. पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही