Patna News: नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जल्ला रोड स्थित टीवी सेंटर के पीछे दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी हैं.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के मुताबिक हादसे में दुर्गा नाम की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं करीब पांच से छह घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है, उनमें से कुछ लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
हादसे में कुछ छोटी बच्चियां भी घायल हुई हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घायल गर्भवती महिलाओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के कारणों और दीवार गिरने की परिस्थियों की जांच की जार ही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

