Search

 
 
 

GNM में एडमिशन की प्रक्रिया तेज, आज चॉइस में सुधार का मौका; 16 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Ranchi News : पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी आज यानी 13 सितंबर 2026 को अपनी भरी हुई चॉइस में जरूरी बदलाव या सुधार कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थान और अन्य विकल्पों को ध्यान से जांचने के बाद ही बदलाव करने की सलाह दी गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड में GNM कोर्स में एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग से जुड़ी तारीखें तय कर दी गई हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

आज चॉइस में कर सकते हैं सुधार

पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी आज यानी 13 सितंबर 2026 को अपनी भरी हुई चॉइस में जरूरी बदलाव या सुधार कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थान और अन्य विकल्पों को ध्यान से जांचने के बाद ही बदलाव करने की सलाह दी गई है.

 

15 सितंबर को सीट अलॉटमेंट

पहले चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 15 सितंबर को जारी किया जाएगा. सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर संबंधित नर्सिंग संस्थान में जाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

 

16 से 19 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सीट अलॉटमेंट के बाद 16 सितंबर से 19 सितंबर तक संबंधित नर्सिंग संस्थान में दस्तावेजों की जांच और एडमिशन की प्रक्रिया होगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अंदर संस्थान में पहुंचकर जरूरी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना होगा.

 

21 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

पहले चरण के बाद खाली बची सीटों के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी. 21 सितंबर को खाली सीटों की जानकारी यानी सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी. इसके बाद 21 से 23 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की जा सकेगी.

 

दूसरे चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 25 सितंबर को जारी होगा. इसके बाद 26 से 30 सितंबर तक संबंधित संस्थान में दस्तावेजों की जांच और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

 

काउंसलिंग फीस

General, EWS, BC-I और BC-II वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग फीस 400 रुपये तय की गई है. वहीं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये है. फीस का भुगतान Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI के जरिए किया जा सकता है.

 

अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. सभी अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे तय तारीखों का ध्यान रखें और समय पर काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही