- मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News : बाघमारा में रविवार की सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हार पट्टी रोड में अचानक चाल धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें...
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी.

घायलों को इलाज के लिए ले जाते
स्थानीय लोगों के मुताबिक अवैध कोयला खनन के कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राहत-बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.

धंसी चाल
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

