Search

 
 
 

Godda :  ललमटिया में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या, बहियार से धड़ मिला, सिर गायब

Godda News : मिली जानकारी के अनुसार, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी. बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर निकाला और घर के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह परिवार वालों ने बच्ची की तलाश की तो उसका सिर्फ धड़ बहियार में मिला. सिर गायब है.
 
बच्ची की हत्या

Godda News : जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव स्थित बहियार में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का धड़ बरामद हुआ है. मृत बच्ची की पहचान तलवा मरांडी की बेटी नीतू मरांडी के रूप में हुई है. शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है.  घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी. बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर निकाला और घर के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह परिवार वालों ने बच्ची की तलाश की तो उसका सिर्फ धड़ बहियार में मिला. सिर गायब है.



घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हत्या के कारणों, घटना में शामिल लोगों और गायब सिर की तलाश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जांच कर रही है.

 

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. मासूम बच्ची की इस तरह निर्मम हत्या किए जाने से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने पुलिस ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही