Search

 
 
 

गोड्डा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Godda: जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बाड़ेडीह गांव निवासी 22 वर्षीय शेख जुल्फिकार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
 

Godda: जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बाड़ेडीह गांव निवासी 22 वर्षीय शेख जुल्फिकार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

 

परिजनों के अनुसार, जुल्फिकार गुरुवार शाम रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य जाने की बात कहकर घर से निकला था. उसके पास एक बैग भी था. परिवार के लोगों को लगा कि वह काम के लिए रवाना हो चुका है, लेकिन शुक्रवार सुबह सरवा उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक पेड़ से उसका शव लटका मिला. घटनास्थल के आसपास कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है.

 

सूचना मिलने पर महगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

 

थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है. परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

 

इधर घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गम्हरिया-पथरगामा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. वे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस प्रशासन लोगों से बातचीत कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही