Search

 
 
 

Godda : मंत्री ने मेहरमा में किया 7 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Godda : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड में 7 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर सरकारी सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.
 

Godda : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड में 7 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर सरकारी सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.

 


मंत्री ने लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी आवास, कर्मचारी आवास, प्रखंड परिसर विकास एवं अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया. वहीं, 25.73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्किंग स्थल तथा 65.62 लाख रुपये की लागत से ईटहरी पंचायत में बनने वाले विवाह भवन का शिलान्यास किया.


इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बेहतर आधारभूत संरचना से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी. उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया.


मंत्री ने बताया कि मेहरमा के भुस्खा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है. साथ ही पंचायतों को वित्त आयोग की राशि उपलब्ध कराकर स्थानीय विकास कार्यों को गति दी जा रही है.


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेंशन, अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है. पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र, पेंशन और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यटन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही