Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Godda News : फाइलेरिया के खिलाफ अभियान, नाइट ब्लड सर्वे के साथ मरीजों को मिली MMDP किट

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत गोड्डा नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 और 20 स्थित फसिया डंगाल में नाइट ब्लड सर्वे (NBS) शिविर लगाया गया. इस शिविर का उद्देश्य फाइलेरिया (हाथीपांव) की समय पर पहचान, जांच और रोकथाम करना था.
Advertisement
Advertisement
गोड्डा जिले की खबरें

Godda :  राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत गोड्डा नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 और 20 स्थित फसिया डंगाल में नाइट ब्लड सर्वे (NBS) शिविर लगाया गया. इस शिविर का उद्देश्य फाइलेरिया (हाथीपांव) की समय पर पहचान, जांच और रोकथाम करना था.

 

Uploaded Image

 

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात के समय लोगों के रक्त के नमूने लिए. साथ ही लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच और इलाज के महत्व की जानकारी दी गई. स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे विभाग के सर्वे और जांच अभियान में सहयोग करें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान वार्ड संख्या 19 और 20 के फाइलेरिया मरीजों के बीच मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन (MMDP) किट का भी वितरण किया गया. वार्ड पार्षद तराना खातून ने लाभुकों को किट देते हुए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने और स्वास्थ्यकर्मियों की सलाह मानने की अपील की.

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि MMDP किट का नियमित उपयोग करने से फाइलेरिया से होने वाली जटिलताओं को कम करने, संक्रमण की गंभीरता घटाने और मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

 

Uploaded Image

 

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार नाइट ब्लड सर्वे, जागरूकता अभियान और मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील भी की गई.

 

कार्यक्रम में शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर प्रसाद, एएनएम, शहरी सहिया, स्वास्थ्यकर्मी और वार्ड संख्या 19 की वार्ड पार्षद समेत कई लोग मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही