Godda News : गोडा जिले के पथरमामा थाने की पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की दो युवक पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम से थोड़ा आगे एक टोटो पर चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
इसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर दोनों युवकों को टोटो के साथ दबोच लिया. टोटो पर लोड एक बोरी में चोरी के आठ पिस समरसेबल मोटर और पांच स्टार्टर मिले. पुलिस ने सारा सामाम जब्त कर लिया.
पकड़े गए युवकों की पहचान सोहेल अंसारी और मो. तौहिद अंसारी के रूप में हुई है. दोनों गोड्डा शहर के रहने वाले हैं. पूछताछ में सोहेल अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मो. तौहिद अंसारी टोटो चालक है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया.

