Search

Godda News : ज्वेलरी शोरूम लूटकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Godda : नगर थाना क्षेत्र के बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 41,500 रुपये नकद और लूटे गए जेवरों को गलाकर बनाए गए सोने के टुकड़े बरामद किए गए हैं.
 
  • हथियार, बाइक, नकदी और गलाया हुआ सोना बरामद

Godda : नगर थाना क्षेत्र के बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 41,500 रुपये नकद और लूटे गए जेवरों को गलाकर बनाए गए सोने के टुकड़े बरामद किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई की शाम तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंगाल ज्वेलर्स के संचालक बासुदेव रॉय को हथियार का भय दिखाकर और फायरिंग कर दुकान से सोने के आभूषण एवं नकदी लूट ली थी. घटना के बाद नगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया.

एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र निवासी अजीत यादव और रिखिया थाना क्षेत्र निवासी राजेश यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, हथियार, नकदी और गलाया हुआ सोना बरामद किया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अजीत यादव के खिलाफ देवघर और जामताड़ा के विभिन्न थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं, इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश नारायण चौधरी, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही