Search

 
 
 

Godda News : पूर्व विधायक के निजी सहायक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना नयानगर गांव के समीप हुई, जहां बाइक से जा रहे विजय शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है.
 

Godda : गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना नयानगर गांव के समीप हुई, जहां बाइक से जा रहे विजय शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा किसी काम से अपने घर से बाइक पर निकले थे. इसी दौरान नयानगर के पास काजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर अचानक हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने तलवारनुमा हथियार से कई वार किए.

 

घायल विजय शर्मा ने बताया कि घटना के समय वह हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी. हालांकि हमलावर ने उनके दाहिने हाथ और पैर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था.

 

विजय शर्मा ने यह भी कहा कि हमलावर के साथ उनका पहले किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा नहीं था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही