Search

 
 
 

Godda News : पोड़ैयाहाट में दिनदहाड़े मुखिया पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Godda : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत उर्फ 'लड्डू' पर जानलेवा हमला कर दिया. मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के समीप अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की.
 
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Godda : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत उर्फ 'लड्डू' पर जानलेवा हमला कर दिया. मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के समीप अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की. 

 

गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. घटना से आक्रोशित हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पोड़ैयाहाट थाने का घेराव कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और अपराधियों के एनकाउंटर की मांग की है.

 

बैंक से लौटते समय घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, मुखिया अनुपम भगत गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की स्थानीय शाखा से अपना काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच पंडित टोला कांबली बगीचा के पास पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. इससे पहले कि मुखिया कुछ समझ पाते, अपराधियों ने बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. किस्मत अच्छी थी कि गोलियां मुखिया के बिल्कुल पास से गुजर गईं और वे सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे.

 

बाजार में मची अफरा-तफरी, मौके से खोखा बरामद

फायरिंग की जोरदार आवाज से भीड़भाड़ वाले बाजार में अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अपनी बाइक से तेजी से फरार हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया है.

 

थाने पर डटे ग्रामीण, इलाके में तनाव

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आम लोगों में भारी आक्रोश है. मुखिया के समर्थक और हजारों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया. ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इन बेलगाम अपराधियों को गिरफ्तार करे या उनका एनकाउंटर करे. फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही