Search

 
 
 

Godda News: तेतरिया मेला से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Godda News: राजाभीठा थाना पुलिस ने क्षेत्र के तेतरिया मेला से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए, सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के खैरीबारी गांव निवासी जलालुद्दीन अंसारी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
 
चोरी हुई बाइक बरामद

Godda News: राजाभीठा थाना पुलिस ने क्षेत्र के तेतरिया मेला से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन 11 नवंबर को तेतरिया मेला से केडोकुप्पी गांव निवासी ब्रह्मदेव मांझी की ग्रीन कलर की हीरो सुपर मोटरसाइकिल (नंबर JH17X-8128) चोरी हो गई. मामले में पीड़ित के आवेदन पर राजाभीठा थाना में कांड संख्या 27/26 दर्ज किया गया.


इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के खैरीबारी गांव निवासी जलालुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की. 


गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही