Search

 
 
 

Godda News : फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

Ranchi News : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने चंदन यादव (35) और मनीष यादव (18), दोनों निवासी चतरा गांव को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दुकान की प्रतिस्पर्धा और आपसी विवाद के कारण फायरिंग की गई थी.
 
आरोपी गिरफ्तार

Godda News : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा गांव में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे. मामले में सुबोध महतो के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने चंदन यादव (35) और मनीष यादव (18), दोनों निवासी चतरा गांव को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दुकान की प्रतिस्पर्धा और आपसी विवाद के कारण फायरिंग की गई थी.

 

आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही