Search

 
 
 

Godda News: गोड्डा में सोलर प्लांट से बैट्री चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार

Godda News: गोड्डा जिले के बरारो गांव स्थित जेडा सोलर प्लांट से बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयप्रकाश लोहार (23 वर्ष), पिता- शंभू लोहार तथा जर्नादन साह उर्फ मंगना (22 वर्ष), पिता- स्वर्गीय जयकान्त साह, दोनों निवासी भलगोड़ा डुमरिया, थाना राजाभीठा, जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया.
 
चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार

Godda News: गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बरारो गांव स्थित जेडा सोलर प्लांट से बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी पकड़ा गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच बैट्री, एक मोटर पंप तथा घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है.


इसे भी पढ़ें:


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने बड़ा बरारो गांव स्थित जेडा सोलर प्लांट के कमरे का ताला तोड़कर 13 बैट्री चोरी कर ली थी. पीड़ित मांझी किस्कू ने राजाभीठा थाने में 7 अक्टूबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी की गए सामानों की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयप्रकाश लोहार (23 वर्ष), पिता- शंभू लोहार तथा जर्नादन साह उर्फ मंगना (22 वर्ष), पिता- स्वर्गीय जयकान्त साह, दोनों निवासी भलगोड़ा डुमरिया, थाना राजाभीठा, जिला गोड्डा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही