Search

 
 
 

Godda News: गोड्डा में बिजली तार चोरी करते दो युवक गिरफ्तार

Godda News: गोड्डा नगर थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में विद्युत सामग्री बरामद की गई है.
 
बिजली तार चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार
  • मोहल्ले वासियों ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, एक अन्य संदिग्ध की भूमिका की पुलिस कर रही जांच

Godda News: जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा नगर थाना पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में विद्युत सामग्री बरामद की गई है.


इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की रात करीब 3:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाल उद्यान परिसर में दो व्यक्ति विद्युत तार चोरी कर रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की नजर उस पर पड़ गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस ने उसके पास से बरामद सामग्री को जब्त कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगटा काली मंदिर निवासी प्रमोद दास के करीब 18 वर्षीय पुत्र दास तथा गंगटा खुर्द निवासी मोहम्मद अब्दुल कलाम के करीब 19 वर्षीय पुत्र जमील अंसारी के रूप में हुई है.

 

पुलिस को इस घटना में मुजम्मिल मियां उर्फ पुतुल अंसारी नामक करीब 22 वर्षीय युवक की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी मिली है. वह पोस्टमार्टम रोड, असनबनी का रहने वाला बताया गया है. फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक काले रंग का अल्टरनेटर, दो सेल्मर, चार स्टील के रेंच, एक स्लाइड रेंच, एक एसी कंप्रेसर, करीब 400 ग्राम तांबे की सामग्री, एक एसी कॉयल, एसी आउटडोर का कटा हुआ हिस्सा, एक पेचकस समेत अन्य विद्युत तार एवं संबंधित सामग्री बरामद की है.

 

गोड्डा पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी एवं संपत्ति से जुड़े अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही