Search

 
 
 

गोड्डा : मदरसे में छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत

जिले के महागामा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव में स्थित उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसा में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक छात्रा की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव की रहने वाली अमनुर खातून के रूप में हुई है. अमनुर पिछले सात सालों से इस मदरसे में मौलवी की पढ़ाई कर रही थी.
 

Godda : जिले के महागामा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव में स्थित उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसा में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

 

Uploaded Image

मृतक छात्रा की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव की रहने वाली अमनुर खातून के रूप में हुई है. अमनुर पिछले सात सालों से इस मदरसे में मौलवी की पढ़ाई कर रही थी.

 

बच्चे के परिजनों को गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मदरसा प्रशासन से अमनुर की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. जब वह मदरसे आए तो उन्होंने अमनुर को बिस्तर पर मृत पाया. परिजनों का कहना है कि उन्होंने अमनुर के गले पर एक दाग देखा, जिससे उन्हें शक हुआ.

 

मदरसे में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रात 10 बजे तक सब कुछ सामान्य था और उसके बाद सभी छात्राएं सो गईं. यह घटना किस समय हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. बच्ची के परिजनों ने सीधे तौर पर मदरसे के मौलवी पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मौलवी ने अमनुर को फांसी लगाकर मार दिया है.

 

इस घटना की खबर फैलने के बाद कई अभिभावक घबराकर अपनी बच्चियों को मदरसे से वापस घर ले गए. परिजनों के आरोपों और तनाव की स्थिति को देखते हुए, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही