Search

 
 
 

गोड्डा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, ‘डायन-बिसाही’ के शक में परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या

जिले के देवदांड थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक घटना सामने आई है. ‘डायन-बिसाही’ के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है.
 
  • कई हिरासत में
  • DSP के नेतृत्व में जांच

Godda :  जिले के देवदांड थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक घटना सामने आई है. ‘डायन-बिसाही’ के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. आरोप है कि कुछ लोगों ने परिवार पर जादू-टोना करने का शक करते हुए धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे परिवार के तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

इस मामले में गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह की है और इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच डीएसपी के नेतृत्व में की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही