Search

 
 
 

मानगो पेयजल परियोजना में देरी पर सदन में घमासान, मार्च 2026 तक पूरा करने का दावा

मानगो पेयजल परियोजना में देरी को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई. विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया कि वर्ष 2009 में शुरू हुई यह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी.
 
  • डोमचांच को नगर पंचायत घोषित करने की अधिसूचना रद्द करने की मांग
  • मंत्री ने जनगणना रिपोर्ट आने के बाद पुनः विचार करने की कही बात

Ranch :  मानगो पेयजल परियोजना में देरी को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई. विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया कि वर्ष 2009 में शुरू हुई यह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी.

 

विधायक ने आरोप लगाया कि 2019 से 2024 के बीच परियोजना की उपेक्षा हुई, जलमीनारें अधूरी रहीं, इंटेक वेल में जमी बालू की सफाई नहीं हुई और पुराने मोटर बदलने में भी लापरवाही बरती गई, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हुई.

 

राय ने यह भी कहा कि योजना पर्याप्त पानी देने में सक्षम नहीं है, फिर भी प्रतिदिन टैंकरों से एमजीएम अस्पताल को पानी भेजा जा रहा है.

 

झारखंड विधानसभा लाइव देखें...

 

 

जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि केंद्र सरकार से NOC मिलने में देरी के कारण परियोजना प्रभावित हुई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मार्च 2026 तक योजना पूरी कर दी जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि एमजीएम अस्पताल को रोजाना 72 हजार लीटर पानी दिया जा रहा है और योजना के फेज-2 का निर्माण जरूरी है.


विधायक सरयू राय ने सदन में कोडरमा डोमचांच को नगर पंचायत घोषित करने की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की. इस पर मंत्री सुदिव्य ने कहा जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार पुनः विचार करेगी.

 

झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही