Search

 
 
 

Fight Against Corona : गोड्डा में एक्टिव केस घटकर हुई 61, टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर लोग ले रहे रुचि

 

सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा संसदीय क्षेत्र में 5 लाख लोगों के बीच बाटेंगे कोविड किट , आज ऑनलाइन शुभारंभ

Godda : राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी घटने लगी है. राजधानी रांची के साथ ही गोड्डा जिले में भी अब एक्टिव केस की संख्या काफी कम हो गई है. जिले में सोमवार को 2 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है. दोनों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था. मौत होने के बाद दोनों शव का दाह संस्कार कोविड-19 के तहत जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया है. वहीं कोविड-19 दौरान सोमवार को 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 61 हो गई है.

केस कम होने का एक प्रमुख कारण क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण के प्रति रुचि

जिले में कोरोना संक्रमण केस की संख्या कम होने का एक प्रमुख कारण क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण के प्रति रुचि भी बताया जा रहा है. जिले के लोग हर दिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर टीका लेने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं. जिले के सदर प्रखंड के मंजवारा घाट पंचायत अंतर्गत ग्राम पथरिया घाट के महतो टोला में लोग टीकाकरण के प्रति काफी रुचि दिखा रहे हैं. सोमवार को गांव के 18 प्लस के कुल 40 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. हालांकि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी गांव वालों को टीकाकरण लेने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है. ऐसे में गांव वालों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि प्रत्येक गांव में ही कैम्प के माध्यम से लोगों के टीका कराने की व्यवस्था की जाए.

आज गोड्डा सांसद अपने निजी खर्च से करेंगे 50,000 कोविड किट का वितरण

जिले में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर गोड्डा सांसद भी व्यक्तिगत प्रयास कर रहे हैं. मंगलवार को गोड्डा सांसद के देवघर आवास से 50,000 कोविड-19 किट का वितरण कार्य शुरू किया जाएगा. सांसद ने अपने निजी खर्च पर 50,000 कोविड-19 किट मंगाई है, जो देवघर पहुंच चुकी है. दवाइयों के वितरण का शुभारंभ भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और सांसद डॉ निशिकांत दुबे संयुक्त रूप से ऑनलाइन करेंगे. किट में विटामिन-सी, विटामिन-डी, जिंक और पेरासिटामोल की गोली है. सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दवाइयों के वितरण के लक्ष्य को भी बढ़ा दिया जाएगा. अब पूरे गोड्डा लोकसभा में डेढ़ लाख परिवार के 5 लाख लोगों के बीच यह कोविड-19 किट का वितरण किया जाएगा.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही