Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोइलकेरा : डेंरोवा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद

गोइलकेरा स्थित डेंरोवा हाल्ट के समीप हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान आमझरन गांव निवासी शत्रुघ्न कुरुली (18 वर्षीय) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Nitish Thakur

 

Goilkera :  गोइलकेरा स्थित डेंरोवा हाल्ट के समीप हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान आमझरन गांव निवासी शत्रुघ्न कुरुली (18 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पोल संख्या 354/27A के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों और गोइलकेरा थाना को सूचना दी.

 

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी. इधर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही