Search

 
 
 

Goilkera: देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा में 14 को आएंगे सीएम, जोबा माझी ने लिया तैयारियों का जायजा

14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में जल, जंगल और जमीन आंदोलन के अगुवा शहीद देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर है. हाट मैदान में स्टेज के अलावा विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.
 
गोइलकेरा हाट मैदान में तैयारी का जायजा लेती सांसद जोबा माझी.

Nitish Thakur 

Goilkera: 14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में जल, जंगल और जमीन आंदोलन के अगुवा शहीद देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर है. हाट मैदान में स्टेज के अलावा विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में देवेंद्र माझी के अनुवायी और झामुमो समर्थकों के जुटने का अनुमान है. सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट मंत्री और कोल्हान के विधायक भाग लेंगे.

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सांसद जोबा माझी एक सप्ताह से सक्रिय

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सांसद जोबा माझी पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है. रविवार को सांसद ने मनोहरपुर के हाजरा प्रांगण एवं गोइलकेरा हाट मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की. इस दौरान सांसद ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. साथ ही गोइलकेरा में सांसद ने थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

सोमवार शाम तक कार्यक्रम स्थल पर पूरी कर ली जाएगी तैयारी

समर्थकों ने बताया कि सोमवार शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारी पूरी कर ली जाएगी. मालूम हो कि 1980 में चक्रधरपुर और 1985 में मनोहरपुर से विधायक चुने गए जल, जंगल,  जमीन आंदोलन और आदिवासियों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले देवेंद्र माझी की 14 अक्टूबर 1994 को असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही