Search

 
 
 

गोईलकेरा: हाथी के हमले में मारे गए 5 लोगों के परिजन को मिला 4-4 लाख रुपए का मुआवजा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जंगली हाथी के हमले से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों व घायल होने वाले पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया गया. मुआवजा राशि वितरण कार्यक्रम गोईलकेरा के वन विश्रामागार में आयोजित हुआ.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जंगली हाथी के हमले से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों व घायल होने वाले पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया गया. मुआवजा राशि वितरण कार्यक्रम गोईलकेरा के वन विश्रामागार में आयोजित हुआ. जहां मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने परिजनों और पीड़ितों को मुआवजा राशि प्रदान की.

 

जंगली हाथी के हमले में मारे गए 5 व्यक्तियों के परिजनों और 5 घायलों के परिजनों को मुआवजा राशि दी गई. साथ ही हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए घरों के दो पीड़ित परिवार को भी मुआवजा राशि दी गई. इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा कि हाथी के हमले से मरने वाले व घायल लोगों के प्रति उनकी संवदेना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाथियों के गांवों में प्रवेश रोकने के लिए विशेष रूप से ध्यान दे रही है. 

 

साथ ही कहा कि प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी प्रदान किया जा रहा है. हाथी के हमले से मरने वाले के परिवार के सदस्य को चार लाख व आंशिक रुप से घायल पीड़ित को हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर कोल्हान के वन क्षेत्र पदाधिकारी, जिला परिषद् ज्योति मेराल, प्रखंड प्रमुख निरुमनी कोड़ाह, जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई व विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही