Search

 
 
 

गोईलकेरा : शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रखंड कार्यालय पहुंच जताया रोष

जिले के गोईलकेरा प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी,पेयजल समस्या, पाठशाला , शौचालय, जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देकने को मिल रही है.
 

Goilkera (Nitish Thakur): जिले के गोईलकेरा प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी,पेयजल समस्या, पाठशाला , शौचालय, जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देकने को मिल रही है.

 

इसे लेकर सोमवार को कुईडा पंचायत के मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई के नेतृत्व में जन आक्रोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायत से स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में महिला पुरुष ग्रामीण रैली में शामिल होकर गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे.

 

Uploaded Image


इस दौरान ग्रामीणों ने लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया.इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के रहने के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है.साथ ही विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है. 

 


सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. इस मौके पर मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई,कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रोपदी पूर्ति,आराहास पंचायत के मुखिया जोंको अगरिया समेत अन्य ने भी संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की.

 

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया.इस मौके पर विभिन्न पंचायत से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही