Search

रात में टूटी सोने-चांदी की कीमतें, सुबह होते ही जोरदार रिकवरी, जानें ताजा रेट...

Lagatar Desk :  कॉमोडिटी मार्केट में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार देर रात सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि बुधवार की सुबह हालात अलग नजर आए. एमसीएक्स (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.   

Uploaded Image

 

रात में गिरावट,सुबह में चांदी की कीमतों में तेजी

मंगलवार देर शाम चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई. एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी करीब 5.58% यानी 13,378 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई और इसकी कीमत घटकर 2,26,513 रुपये प्रति किलो रह गई. 

 

हालांकि सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला. खबर लिखे जाने तक 1 किलो चांदी की कीमत 2% से ज्यादा यानी करीब 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,34,000 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी.

 

इससे पहले 29 जनवरी को चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. हालांकि मंगलवार की गिरावट के बाद यह अपने हाईएस्ट प्राइस से करीब 1,93,535 रुपये सस्ती हो चुकी है. 

Uploaded Image

 

सोने के दामों में भी उतार-चढ़ाव

सोना भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा. मंगलवार रात करीब 2.5% टूटने के बाद यह वायदा कारोबार के अंत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,51,418 रुपये पर बंद हुआ.

 

हालांकि बुधवार को बाजार खुलते ही 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 1.15% की तेजी के साथ 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

 

रिकॉर्ड स्तर से अब भी काफी नीचे

29 जनवरी को सोने ने भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था. इसके बाद कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई. ताजा रिकवरी के बावजूद सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे बना हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp