Search

 
 
 

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नालंदा में 24 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. बिहार युवा रोजगार एवं कौशल विभाग की ओर से नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए बिहारशरीफ में 24 फरवरी 2026 को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.
 

Bihar : बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. बिहार युवा रोजगार एवं कौशल विभाग की ओर से नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए बिहारशरीफ में 24 फरवरी 2026 को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला बिहारशरीफ प्रखंड स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो पूरे दिन चलेगा.

 

इस मेले की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध है. 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

 

इस मेले में 20 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी. जिसमें 1000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति. इनमें कई स्थानीय नियोजक भी शामिल होंगे, जो नालंदा जिले के युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे. ऐसे में यह आयोजन जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार मंच साबित हो सकता है.



अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा की प्रतियां साथ लाने की सलाह दी गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो. विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 06112-359276 जारी किया गया है, जिस पर कॉल पर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही