Search

 
 
 

Bihar News: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा अवसर, 9 जुलाई से करें आवेदन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है. विज्ञापन के के मुताबिक Police Sub-Inspector (General Closed Cadre) के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो जाएगी, जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी. भर्ती में शामिल होने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 
बिहार की खबरें

Patna: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है. विज्ञापन के के मुताबिक Police Sub-Inspector (General Closed Cadre) के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो जाएगी, जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी. भर्ती में शामिल होने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 

तीन चरणों में चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims)
मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

 

बिहार एसआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना चाहिए. अभ्यर्थी से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो. न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सामान्य पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 40 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी.

 

उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए.
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए
महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही